Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा चुनाव पूर्व सर्वे पर रोक लगाई जाए

रायपुर।   कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा चुनाव के पूर्व सी-वोटर सर्वे के माध्यम से आये दिन...



रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा चुनाव के पूर्व सी-वोटर सर्वे के माध्यम से आये दिन रूझान दिखाए जाने को रोकने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग को आज एक पत्र भेजकर इस तरह के सर्वे पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करते हुए कहा है, चुनाव पूर्व इस तरह का सर्वे जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 का उल्लंघन है। जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि जब तक चुनावी प्रक्रिया का अंतिम वोट न डल जाए किसी भी चुनावी सर्वे को न तो दिखाया जा सकता है और न ही प्रकाशित किया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कुछ मीडिया के माध्यम से जनता के रूख को अपने अनुरूप समाचार चैनल द्वारा दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य 05 राज्यों में जब दो माह बाद चुनाव होने हैं ऐसे में जनता किस बात से नाराज और किस बात से संतुष्ट है, इन सभी को आधार बनाते हुए अनुमान लगाकर समाचार चैनल भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने दिशा दे रहे हैं।



विकास उपाध्याय ने कहा उन्होंने चुनाव आयोग को आज एक पत्र भेजकर भारत में निष्पक्ष लोकतंत्र के गठन के लिए आगे आने का निवेदन किया है और कहा है कानून मंत्रालय ने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 में संशोधित किया था, इसके बाद यह नियम लागू भी है जिसमें प्रावधान है कि जब तक चुनावी प्रक्रिया का अंतिम वोट न डल जाए किसी भी चुनावी सर्वे को न तो दिखाया जा सकता है और न ही प्रकाशित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, वर्तमान में सी-वोटर के माध्यम से कई चैनल इस तरह का सर्वे कर उक्त कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, जिस पर रोक जरूरी है।

No comments