Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पीएम मोदी ने कहा- भारतीय राजनीति में आपका योगदान महत्वपूर्ण, सीएम योगी ने भी दी बधाई

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश य...

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 



पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था।

मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। वहीं सीएम योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व सीएम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ सपा नेता को बधाई देते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।'


No comments