Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मंत्री मोहम्मद अकबर आज स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के तेरहवी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वन व परिवहन मंत्री  खैरागढ़। वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर आज स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के तेरहवी...



श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वन व परिवहन मंत्री

 खैरागढ़। वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर आज स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के तेरहवी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कमल विलास पैलेस खैरागढ़ में स्वर्गीय देवव्रत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

मोहम्मद अकबर ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह का असमय चला जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह में प्रदेश व देश अपार संभावनाए देख रहा था। सांसद व विधायक रहते हुए देवव्रत सिंह ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र, राजनांदगाॅव लोकसभा क्षेत्र तथा छत्तीसगढ़ व देश के लिए कार्य करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। उनमें छत्तीसगढ़ व देश के लिए कार्य करने की ललक कूट-कूट कर भऱी हुई थी। अपनी परिवार की परंपरा के अनुरूप उन्होंने सदैव आमजनों के लिए हर संभव सहयोग किया। उन्होंने सांसद व विधायक रहते हुए क्षेत्र के लिए कार्य करने में अपनी ओर से पूरा योगदान किया।

No comments