Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बुल्गारिया में चलती बस में लगी भीषण आग, देखते-देखते 40 से ज्यादा यात्रियों की हुई मौत

वर्ल्ड डेस्क दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 लोग गंभीर रू...



वर्ल्ड डेस्क

दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा बस में अचानक आग लगने से हुआ। मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से जल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और दमकलों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत-बचाव के दलों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। 

 आंतरिक मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोव ने बताया कि यह हादसा आज तड़के 2 बजे के आसपास हुआ। मरने वाले  ज्यादातर लोग उत्तरी मैसेडोनिया के रहने वाले थे। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। हालांकि, अभी तक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

हादसे के दौरान 53 यात्री थे शामिल

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मरने वालों में नॉर्थ मैसेडोनिया के रहने वाले लोग और बच्चे शामिल हैं। सोफिया से करीब 45 किलोमीटर पश्चिम में स्ट्रुमा हाईवे पर ये हादसा हुआ। हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे। सोफिया के आपातकालीन अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि झुलसे हुए सात लोगों ने जलती हुई बस से छलांग लगा दी थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल सातों लोगों की हालत स्थिर है


No comments