Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बढ़ेगी ठंड:रायपुर में रात का पारा 13 डिग्री तक उतरता है पर इस साल 16 डिग्री से ऊपर

रायपुर राजधानी समेत प्रदेश में नवंबर में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा की वजह से ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस साल उत्तरी ठंडी हवा पर दक्षिण...

रायपुर

राजधानी समेत प्रदेश में नवंबर में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा की वजह से ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस साल उत्तरी ठंडी हवा पर दक्षिण भारत से लगातार आ रही कुछ गर्म तथा नम हवा भारी पड़ गई। दक्षिण में लगातार बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में नवंबर के पूरे महीने ठंड नहीं पड़ी। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान सिर्फ दिन 16 डिग्री तक पहुंचा, वह भी महीने से शुरुआती तीन-चार दिन में।


इसके बाद रातें लगभग गर्म गुजरी हैं और दोपहर में एयरकंडीशंड तक चल रहे हैं। जबकि प्रदेश के मैदानी और उत्तरी इलाकों में नवंबर के कई दिन 13-14 डिग्री वाले होते हैं। सरगुजा में तो कई बार तापमान 11-12 डिग्री तक उतर जाता है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भले ही पूरा महीना लगभग गर्म गुजर गया, लेकिन 28-29 नवंबर की रात तापमान में कमी आएगी। हालांकि दिसंबर के शुरू से रात में ठंड बढ़ने लगेगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल ठंड का पैटर्न बदला हुआ है। इस साल ठंड धीरे-धीरे बढ़ी और उसके बाद नमी वाली हवा आने पर रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ा और ठंड कम हो गई। पिछले साल नवंबर में ठंड अचानक बढ़ी थी। इस साल ठंड में तेजी से वृद्धि नहीं होने की प्रमुख वजह नमीयुक्त हवा आने के कारण प्रदेश में बदल रहे हालात हैं।

नवंबर में 148% ज्यादा बारिश

नवंबर में आमतौर पर मौसम साफ रहता है, और ठंड पड़ती है। इसके विपरीत हवा में नमी ज्यादा होने पर रात का तापमान बढ़ता है और ठंड कम हो जाती है। समुद्र से आने वाली हवा अपने साथ नमी लाती है और उसकी वजह से रात का तापमान बढ़ता है। इस साल नवंबर में 148 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 1 से 26 नवंबर तक प्रदेश में 23 मिमी पानी गिरा है, जबकि औसत 9 मिमी है। ज्यादा बारिश होने का तात्यपर्य यह है कि नमीयुक्त समुद्री हवा का प्रभाव प्रदेश में ज्यादा रहा है। रात के तापमान में वृद्धि होने और कम ठंड पड़ने की यह बड़ी वजह है।

रात का तापमान दिसंबर से अधिक गिरेगा

लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शनिवार को प्रदेश में शुष्क हवा आने की सम्भावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। फिर भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की सम्भावना है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रात का तापमान दिसंबर से ज्यादा गिरना शुरू हो जाएगा।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में रात के तापमान में कमी है। यहां पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 12.3 (सामान्य से 1 कम) और अंबिकापुर में 12.6 डिग्री (सामान्य से एक ज्यादा) रिकार्ड किया गया। अन्य जगहों पर भी यह 16 से 18 डिग्री के बीच रहा। दुर्ग को छोड़कर शेष जगहों पर पारा सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।

No comments